Sonbhadra news : निगाही परियोजना में दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को मिले 50 लाख रुपये
निगाही एनसीएल की निगाही परियोजना में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एक्सीडेंटल डेथ क्लेम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sonbhadra
3:10 PM, September 19, 2026
राजेश कुमार भारती (संवाददाता)
बीना (सोनभद्र)। निगाही एनसीएल की निगाही परियोजना में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एक्सीडेंटल डेथ क्लेम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के तहत दिवंगत कर्मचारी शैलेन्द्र सिंह परिहार की पत्नी सरोज सिंह को ₹50 लाख की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक रतनजय सिंह ने कहा कि प्रियजन की क्षति अपूरणीय है, लेकिन आर्थिक सहायता से परिवार को भविष्य में संबल मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एनसीएल नियमानुसार मिलने वाली सहायता और बीमा लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी तथा एसबीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।




