Sonbhadra News : ट्रक से लूट मामला निकला झूठा, ट्रक चालक ने बनाई थी झूठी कहानी
चोपन थाना क्षेत्र में बीती रात एक ट्रक के परिचालक ने अज्ञात बाइक सवार पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला झूठा निकल गया ।

sonbhadra
11:12 AM, September 20, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडे (संवाददाता)
- क्या पुलिस झूठी कहानी पर करेगी ट्रक चालक-परिचालक पर कार्यवाही
डाला/चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास बीती रात एक ट्रक के परिचालक ने अज्ञात बाइक सवार पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला झूठा निकल गया ।
मिली जानकारी अनुसार बीती रात थाना चोपन के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास बीती रात चोपन से डाला की तरफ़ जा रही एक ट्रक का अज्ञात बाइक से टक्कर हो गयी । मामले को गुमराह करने के लिए ट्रक परिचालक अजय कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी चपकी बभनी मोड़ व चालक ने मिलकर मामले से बचने के लिए अज्ञात बाइक सवारों पर रुपये लूट व मारपीट की झूठी कहानी बनाकर शोरगुल मचाने लगे । जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चोपन व डाला पुलिस व पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने लगी तो मामला झूठ निकाला ।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय चौरसिया ने बताया कि बग्घानाला के पास ट्रक व अज्ञात बाइक की टक्कर होने से बच गया था जिससे अज्ञात बाइक सवारों से ट्रक चालक की कहासूनी हो गई थी । जांच पड़ताल में रुपया लूट की सूचना गलत पाया गया। वही चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मामूली कहासुनी से नाराज भयभीत होकर ट्रक परिचालक ने मौके पर जुटे राहगीरों व लोगो को रुपया लूट की जानकारी दे दिया गया था जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर जांच पड़ताल किया गया तो रूपया लूट की घटना गलत पाया गया ।




