Sonbhadra News : निखरेगी आस्था, संवरेंगे विद्यालय और रोशन होंगे गांव
जनपद में धार्मिक आस्था के केंद्रों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। करीब पांच करोड़ रुपये की अनुमानित लाग...

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
6:36 PM, September 1, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में धार्मिक आस्था के केंद्रों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। करीब पांच करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अति प्राचीन अमिला माता मंदिर का भव्य कायाकल्प, चार गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना तथा तीन सरकारी विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। ये सभी विकास कार्य ग्रीनको एनर्जी के सीएसआर मद से प्रस्तावित हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि "क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़े अति प्राचीन अमिला माता मंदिर को उसकी महत्ता के अनुरूप सुविधायुक्त स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही ठहरने के लिए गेस्ट रूम, सुगम आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग तथा धूप और बारिश से बचाव के लिए टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर के मूल स्वरूप और गरिमा को बरकरार रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।"
चार गांव होंगे सोलर रोशनी से रोशन -
ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बैजनाथ, पिंडारी, चकरिया एवं गड़वा गांव में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। गांव की गलियों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था विकसित होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और परंपरागत बिजली पर निर्भरता भी कम होगी।




