Sonbhadra News : खोया मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस को दिया धन्यवाद
अक्सर ऐसा होता है कि आपका मोबाइल यदि गुम हो गया है तो उसको खोजना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में आपको अपने मोबाइल और उसमें रखे हुए डाटा की चिंता होती है। इस चिंता का हल सोनभद्र पुलिस ने निकाला.

sonbhadra
11:22 AM, September 30, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अक्सर ऐसा होता है कि आपका मोबाइल यदि गुम हो गया है तो उसको खोजना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में आपको अपने मोबाइल और उसमें रखे हुए डाटा की चिंता होती है। इस चिंता का हल सोनभद्र पुलिस ने निकाला है और अब तक कई गुम हुए मोबाइल को वह अपने मालिकों को लौटा चुकी है। अगर आपका मोबाइल कहीं गुम हो जाता है तो आप https://www.ceir.gov.in/ पर तुरंत सूचना देकर अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको यह करना है जैसे ही आपका फोन गुम होता है, उसके तुरंत बाद आप ऑनलाइन यूपी कॉप ऐप में बने https://www.ceir.gov.in/ में जाकर मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं। जिसके बाद आपका मोबाइल सर्विलांस पर मोबाइल ऐप की टीम द्वारा लगा दिया जाएगा। जैसे ही आपका मोबाइल ऑन होता है या फिर कहीं पर लोकेशन पर आता है तो मोबाइल ऐप की टीम द्वारा उस मोबाइल को रिकवर कर लिया जाता है और आपका फोन आपको आसानी से मिल जाता है। सोनभद्र पुलिस लगातार इस मुहिम को चला रही है और पुलिस ने अभी तक लाखों रुपए की मोबाइल जनता को लौटा चुकी है।
इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के नेतृत्व में तीन आवेदकों के खोये फोन को बरामद कर उन्हें लौटा दिया। खोया मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि दिलीप कुमार पाण़्डेय पुत्र श्याम सुन्दर पाण्डेय ग्राम लसडा, रोहित जैन पुत्र विमल कुमार जैन निवासी चन्डी होटल और तुझन पुत्र रामराज ग्राम मुडिला डीह थाना रॉबर्ट्सगंज का मोबाइल कहीं खो गया था, जिसकी सूचना इन्होंने थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को दी थीसाथ ही आवेदकों के खोये हुए मोबाइल की डिटेल यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर दर्ज कराया था। जिसके बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए तीनों मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर आवेदकों को सुपुर्द किया कर दिया। खोया मोबाइल पाकर आवेदकों ने कोतवाली पुलिस को धन्यवाद दिया।




