Sonbhadra News :हर घर नल योजना, घरों के जगह सड़कों पर बह रहा है पानी
हर घर नल योजना, घरों के जगह सड़कों पर बह रहा है पानी

sonbhadra
6:57 PM, October 24, 2026
हर घर नल योजना, घरों के जगह सड़कों पर बह रहा है पानी
कोन बसस्टैंड मेन सडक पर कई जगह टुटा है पाइप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कोन सोनभद्र - हर घर नल योजना सरकार की भले महत्वाकांक्षी योजना में एक है लेकिन गांवों में उक्त योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा है। उक्त बातें कोन के ग्रामीणों ने शनिवार को सांय बसस्टैंड कोन में प्रदर्शन करते हुए कहा कि हर घर नल लगाने के चक्कर में गांव गली की सभी सड़कें खोदकर छोड़ दिया गया, टोटी में पानी तो नहीं पहुंच सका मगर सड़कों पर पानी बहने से राहगीर परेशान हैं, ग्रामीण मंहगू राम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बसस्टैंड मुख्य मार्ग पर की जगह पाइपलाइन टुट कर पूरे बसस्टैंड पर कीचड कीचड़ हो गया है जिससे आम जनमानस परेशान हैं, जिसके कारण किसी के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मंहगू राम, डबलू अंसारी, अनिल कुमार, द्वारिका प्रसाद समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि तत्काल मरम्मत नहीं किया गया तो सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।




