Sonbhadra News : दस दिन बाद भी चेन छिनैति का नहीं लग सका कोई सुराग, पुलिस के हाथ खाली
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला नई बस्ती में हुई दस दिन पूर्व मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ चेन छिनैति की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।

sonbhadra
2:39 PM, May 19, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला नई बस्ती में हुई दस दिन पूर्व मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ चेन छिनैति की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से स्थानीय महिलाओं में नाराजगी ,मार्निंग वाक करने वाली महिलाओं में भय का माहौल है। कुछ महिलाओं ने मॉर्निंग वॉक किया बंद तो कुछ महिलाओं ने आभूषण पहन कर अकेला घर से बाहर निकालना कर दिया बंद ।
जानकारी मुताबिक बीते 9 मई की सुबह करीब 5.30 बजे प्रतिदिन की तरह नई बस्ती निवासी प्रभा देवी पत्नी मुद्रिका सोनी घर से अकेले टहलने निकली थीं। वह घर से जब आधा किमी दूर बस्ती के दूसरे छोर पर पहुंचीं तो पहले से घात लगाए एक नकाबपोश बदमाश ने पीछे से उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और चैन खिंचने लगा। विरोध करने पर चाकू दिखाकर डराकर गले में पहनी 16 ग्राम की सोने की चैन छीनकर बाइक पर सवार होकर भागने लगा। महिला बाइक सवार के पीछे दौड़ी लेकिन बदमाश चेन लेकर भाग गया। दिनदहाड़े चैन छिनैती की घटना से हर कोई अवाक रह गया। घटना के तुरंत बाद डाला चौकी प्रभारी ने कुछ लोगों से पुछताछ किया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक ने एसओजी सर्विलांस टीम, चोपन थाना पुलिस और डाला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है । जिसके बाद सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने शीघ्र ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था पर चैन छिनैति की घटना दस दिन बीते हो गए लेकिन अभी तक खुलासा नही हो सका ।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से कुछ महिलाओं ने मॉर्निंग वॉक बंद कर दिया तो कुछ महिलाओं ने आभूषण गहना पहनकर बाहर अकेला निकलना बंद कर दिया है ।




