Sonbhadra News : 50 साल बाद भी कांग्रेस आपातकाल की मानसिकता पर कायम है - अशोक चौरसिया
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा आज का दिन संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया आज विकास खंड रॉबर्ट्सगंज सभागार मे.....

पत्रकारों से मुख़ातिब होते भाजपा काशी प्रान्त के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया
sonbhadra
2:52 PM, June 25, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया आपातकालकी 50वीं बरसी
सोनभद्र । आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा आज का दिन संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया आज विकास खंड रॉबर्ट्सगंज सभागार में मीडिया से मुख़ातिब हुए, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर इंदिरा गाँधी ने देश पर थोपा था आपातकाल -
इस दौरान अशोक चौरसिया ने कहा कि "25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोपा और जनसंघ के कई नेताओं क़ो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया साथ ही आपातकाल का विरोध कर रहे कई निर्दोष नागरिकों की हत्या भी की गई। 50 वर्ष बाद आज भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, उसकी नीयत आज भी तानाशाही वाली है। जिसका जीता जगता उदाहरण राहुल गाँधी द्वारा विदेशी धरती पर देश के आंतरिक सुरक्षा पर सवाल खड़ा करके करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने.अभी तक आपातकाल के लिए देशवासियों से kमाफी नहीं मांगी है। आपातकाल जून 1975 से मार्च 1977 के बीच का 21 महीने का काल था, जिसके दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी थी और नागरिक स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने न्यायमूर्ति एचआर खन्ना जैसे ईमानदार सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को दंडित किया था, जिन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए वरीयता दी गई थी, क्योंकि उन्होंने सरकार के खिलाफ आदेश दिया था।"
.....आखिर राहुल गाँधी के गलत ब्यानबाजी पर कार्यवाही क्यूँ नहीं करती सरकार -
राहुल गाँधी के गलत ब्यानबाजी पर सरकार कार्यवाही क्यूँ नहीं करती के सवाल पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त अशोक चौरसिया ने कहा कि संविधान में बोलने की आजादी सबको है और वर्तमान समय में राहुल गाँधी पर विभिन्न राज्यों में राहुल गाँधी पर कई मुकदमें भी चल रहे हैं और कई मुकदमों में वो माफ़ी भी मांग चुके हैं।
ज़ब बंगले झाँकने लगे क्षेत्रीय मंत्री -
मध्य प्रदेश के एक भाजपा के नेता द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में उस नेता पर कार्यवाही क़ो लेकर सवाल पूछने पर क्षेत्रीय मंत्री बंगले झाँकने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर संगठन ही अंतिम फैसला करता है।
ये रहे मौजूद -
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व सांसद (राज्यसभा) रामशकल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, संजीव तिवारी, अनूप तिवारी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।