Sonbhadra News : रामनवमी पर्व के मद्देनजर युवा शक्ति संगठन की आवश्यक बैठक सम्पन्न
रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर बैठक हुई

sonbhadra
10:34 PM, April 3, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री राजा वरियार शाह खेल मैदान में आज सायंकाल युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में जय बजरंग अखाड़ा समिति की आवश्यक बैठक आहूत की गई।
श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित इस बैठक में हिन्दू नव वर्ष एवं राम नवमी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने,झंडा जुलूस के साथ प्रभु श्रीराम की झांकी शांतिपूर्ण ढंग से निकालने को लेकर सहमति बनी।
जुलूस में शामिल सभी राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था रखने का भी निर्णय लिया गया।
मालूम हो कि ध्वज के साथ यह जुलूस महुअरिया स्थित अखाड़ा स्थल से प्रारंभ होकर पूरा गांव भ्रमण करते हुए खेल मैदान महुली पहुँचती है जहाँ रामभक्त अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हैं तत्पश्चात ध्वज के साथ जुलूस दुद्धी प्रस्थान करती है। इस दौरान पूरा क्षेत्र राममय होता है।
बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी, रामलखन कन्नौजिया, विकास राज बबलू पंकज गोस्वामी, पंकज कुमार कन्नौजिया, राकेश कुमार, अमरेश कुमार कन्नौजिया, शिवकुमार, सुर्यजीत कन्नौजिया, वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, मनीष कुमार कन्नौजिया, राजकपूर कन्नौजिया, शैलेश कुमार कन्नौजिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विकास कमार विक्की ने किया।



