Sonbhadra news : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु महाविद्यालय में कई कार्यक्रम कराए जाएंगे

sonbhadra
8:43 PM, September 26, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र । सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 26 सितम्बर 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा, सोनभद्र में संचालित रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। निबंध का विषय "सड़क सुरक्षा में युवाओं की भूमिका" था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम कराया गया जिसका संचालन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. महीप कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु महाविद्यालय में कई कार्यक्रम कराए जाएंगे जिसमे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर जन्तु विज्ञान के अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तुहार मुखर्जी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर चर्चा की।
छात्र छात्राओं में प्रियांशु, सदानंद, कमलेश, राजश्री, खुशी, शाहीन, संध्या, सरोज, गार्गी, अनुराधा, कृतिका, काजल, मोनिका, सुमेधा, वंशिका, रिया, आमना, नैना, प्रिंस, सतीश, आशीष, सत्यम, नितेश के साथ अन्य विद्यार्थी इत्यादि उपस्थित रहे।




