Sonbhadra news : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा, सोनभद्र में संचालित रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

sonbhadra
5:55 PM, October 9, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सोनभद्र । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनाँक 09 अक्टूबर 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा, सोनभद्र में संचालित रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम कराये जाएंगे जिसका उद्देश्य जागरूक फैलाना है। कार्यक्रम का संचालन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. महीप कुमार के द्वारा किया गया। वनस्पति विज्ञान की अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वैशाली शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका गुप्ता, द्वितीय स्थान पर अनुराधा कौशिक एवं तृतीय स्थान पर प्रिया पांडेय रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रिया पांडेय, ऋषि कुमार और दिव्यांशी कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों के साथ साथ छात्र छात्राओं में पिंकी, खुशी, अमृता, गार्गी, आफरीन, सुमेधा, नित्या, रिया, सरोज, गुंजा, निक्की, हीरावती, सुजाता, नितेश, अतुल एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।




