Sonbhadra News : ईओ का तुगलकी फरमान, अब रैन बसेरा में ठहरने पर देना होगा इतना चार्ज
जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद में बने रैन बसेरा को लेकर ईओ ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है । तुगलकी फरमान के मुताबिक अब रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को दो तरह की व्यवस्था मिलेगी।

रैन बसेरा में लगा पोस्टर
sonbhadra
4:55 PM, February 7, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद में बने रैन बसेरा को लेकर ईओ ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है । तुगलकी फरमान के मुताबिक अब रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को दो तरह की व्यवस्था मिलेगी। यदि कोई हॉल में रहना चाहता है तो उसे ₹50 और कोई ऊपर बने निजी कमरे में रहना चाहता है तो उसके लिए उसे ₹200 देना होगा। ईओ द्वारा दिया गया यह तुगलकी फरमान नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है । लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर अब गरीब कहां रहेंगे । क्योंकि सरकार ने निःशुल्क रैन बसेरा उन गरीबों के लिए बनवाया था जिनके पास कोई आश्रय नहीं है। वे इस रैन बसेरा में ठहर सकते हैं ।
रैन बसेरा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितने गंभीर हैं, इस बात से समझा जा सकता है कि वे अक्सर रात में रैन बसेरा का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश भी देते रहे हैं । लेकिन सोनभद्र में जिस तरह से इओ ने रैन बसेरा को गेस्ट हाउस में तब्दील कर दिया है वह कहीं ना कहीं सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है ।
हालांकि नगर पालिका इओ का कहना है कि रैन बसेरा में गरीबों के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा उन्हें मुफ्त में ठहराया जाएगा।
लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार ने रैन बसेरा गरीबों के लिए बनवाया था तो उसे गेस्ट हाउस में तब्दील करने का आदेश किसने दिया । और फिर जहां गरीब ठहरेंगे वहां सफेद पोशों को कैसे ठहराया जाएगा
कुल मिलाकर ईओ के तुगलकी फरमान से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है । अब देखने वाली बात यह है कि इस तुगलकी फरमान को लेकर योगी सरकार क्या कदम उठाती हैं ।




