Sonbhadra News : कालेजों में बिना अनुमति के बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित, आदेश जारी
शैक्षिक वातावरण बनाये रखने के दृष्टिगत माता-पिता या अभिभावको के अतिरिक्त बिना किसी सक्षम प्राधिकारी/संस्था प्रमुख की अनुमति के बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

sonbhadra
8:15 PM, August 24, 2026
- बड़ा सवाल, जब सब कुछ बेहतर तो रोक क्यों
शांतनु कुमार
सोनभद्र। Gen-Z और Gen-Alfa के प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश में हड़कम्प की स्थिति है । जिसके बाद शासन के आदेश के बाद सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों व उनके परिजनों से संवाद स्थापित करते रहे।
लेकिन कई विद्यालयों में पत्रकारों या सोशल मीडिया के पहुँचने के बाद विवाद की स्थिति भी देखा गया। विद्यालय प्रवंधक स्कूल में वीडियो बनाने से रोक रहे हैं तो पत्रकार अपनी खबर करने की बात कह रहा है। इन्हीं सब को देखते हुए सोनभद्र जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने एक आदेश जारी कर बताया कि यह संज्ञान में आया है कि कतिपय अवसरों पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा बिना किसी सक्षम प्राधिकारी / संस्था प्रमुख की अनुमति के शैक्षिक संस्थानों प्रवेश कर फोटो खींचने, वीडियो बनाने, विद्यार्थियों अथवा शिक्षकों के साक्षत्कार लेने तथा अन्य प्रकार की गतिविधियाँ किये जाने की संभावना रहती है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की सुरक्षा और निजता के साथ ही शिक्षण कार्य को भी प्रभावित करता है। सभी विद्यालयों में विद्याथियों की शिक्षा, सुरक्षा, अनुशासन और शैक्षिक वातावरण बनाये रखने के दृष्टिगत माता-पिता या अभिभावको के अतिरिक्त बिना किसी सक्षम प्राधिकारी/संस्था प्रमुख की अनुमति के बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने समस्त बोर्ड के प्रधानाचार्य को कहा कि वे उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि सब कुछ बेहतर चल रहा है तो आखिर ये रोक क्यों।




