Sonbhadra News : अतिक्रमण हटाने को लेकर राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की नोटिस से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
अतिक्रमण हटाने को लेकर राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की नोटिस से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

sonbhadra
6:11 PM, August 8, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) वाराणसी शक्तिनगर राज्य राजमार्ग के दोनो तरफ की सर्विस रोड व नालियों के ऊपर बनी पटरियो आदि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपसा)के कार्यदायी संस्था द्वारा स्थानीय नगर क्षेत्र में स्थित डाला बाजार आदि स्थानों पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस तमिल कराया जा रहा है । नोटिस तामील की चल रहें कार्यवाही पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपसा) के द्वारा स्टेट हाईवे की कार्यदायी संस्था ने डाला बाजार आदि आदि स्थानों पर वाराणसी शक्तिनगर राज्य राजमार्ग के दोनो तरफ सर्विस रोड व नालियों के ऊपर बनी पटरियो आदि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस तमिल कराया जा रहा है । नोटिस तामील की कार्रवाई पर क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया ।
नोटिस तामील करा रहे वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे के पेट्रोलिंग अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने बताया की राज्य राजमार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड व नालियों की पटरियो आदि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर उपसा के निर्देश पर कार्यदायी संस्था द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस तमिल कराया जा रहा है । नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा । समाचार लिखे जाने तक 125 लोगों को नोटिस तामील कराया जा चुका है। नोटिस तामील की कार्यवाही के दौरान हाईवे रोड पेट्रोलिंग अधिकारी के साथ सहकर्मी संतोष शर्मा आदि टीम भी मौजूद रहे ।




