Sonbhadra News : गौ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गौ तस्कर गिरफ्तार
थाना घोरावल अन्तर्गत ग्राम केवली में खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास गौ तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी जिसमें 02 नफर गौ तस्कर घायल हो गए जिन्हें बाद में गिरफ्तार, किया गया।

sonbhadra
10:47 AM, January 22, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र)। थाना घोरावल अन्तर्गत ग्राम केवली में खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास गौ तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी जिसमें 02 नफर गौ तस्कर घायल हो गए जिन्हें बाद में गिरफ्तार, किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 01 पिकअप वाहन से 09 राशि गोवंश, 02 अदद अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। इस मुठभेड़ में गौ तस्करों के पिकअप की टक्कर में एक मुख्य आरक्षी घायल हो गया है।
गुरुवार को थाना घोरावल, करमा व शाहगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर 01 पिकअप(बिना नम्बर प्लेट के) से कुछ गौवंश को मध्य प्रदेश वार्डर (थाना घोरावल क्षेत्र) से बिहार वध करने हेतु ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना घोरावल, करमा व शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास घेराबन्दी की गई। जिसमें खुद को घिरता देखकर अपराधियों द्वारा भागने के प्रयास में पिकअप से एक मुख्य आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया एवं भागने के दौरान पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तगण 01. चालक सिद्धनाथ खरवार पुत्र सुमेर सिंह निवासी ग्राम अमहरा, थाना अधौरा जिला कैमूर, बिहार उम्र करीब 29 वर्ष एवं 02. वाहन मालिक ओमप्रकाश यादव पुत्र रामजनम यादव निवासी चैनपुर, भभुआ बिहार उम्र करीब 30 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हो गये व कब्जे से 01 पिकअप वाहन में 09 राशि गौवंश (एक मृतक अवस्था में), 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्तों एवं घायल मुख्य आरक्षी राजीव कुमार को इलाज हेतु सीएचसी घोरावल पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना घोरावल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम कैमूर बिहार के रहने वाले है। हम लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। हम लोग आज भी इन 09 राशि गौवंशों को मध्य प्रदेश के बॉर्डर(थाना घोरावल क्षेत्र) के पास से लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाते थे। इसके पूर्व में भी कई बार हम लोग इसी योजना के तहत ले चुके है । वध के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है ।
पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम-




