Sonbhadra News: मनमोहक-जोरकहू की मनोरम, हरियाली छटाएं राहगीरों का भी मोहती है मन
विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित "जोरकहू"जहाँ नए वर्ष पर सैलानियों की उमड़ती है भीड़

जोरकहू का मनोरम दृश्य
सोनभद्र
7:51 PM, December 29, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )।सोनभद्र जिले में कई ऐसे मनोरम व प्राकृतिक स्वरूपों से आच्छादित स्थल जिन्हें देखकर मन को सुकून व आनन्द मिलता है उन्ही एक स्थान जोरकहू का भी है जहाँ की खूबसूरती में ठंड के शुरू होते ही चार चांद लग जाती है। यहाँ प्रकृति ऐसे श्रृंगार करती है, कि लोग खुद ही खींचे चले आते हैं।
जैसे जैसे हवाओं में ठंडक घुल रही है, वैसे वैसे लोग इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पिकनिक मनाने के लिए जोरकहू वादियों में सुकून के कुछ पल बिताने को आते है । जोरकहू की वादियां ठंड में अपने आप चमकदार व अन्य दिनों की अपेक्षा सुंदर दिखने लगती हैं। सौंदर्य को देखने वाले हर पल को कैमरे में कैद करने के लिए भी इन स्पॉट्स में चहल कदमी करने पहुंचते रहे हैं।सैकड़ो लोगो का हर दिन यहाँ आना-जाना होता है। यहा से कनहर नदी बहती है।
नदी के दोनो किनारे खुबसूरत पहाड़ी व नदी के किनारे व बीच मे फैले पत्थर और भी मनोरम लगते है । दर्जनों प्रजातियों के वन्य जीव-जंतुओं के साथ जोरकहू की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आने वालों को फुल मस्ती करने का मौका होता है। लोग प्रकृति को बहुत ही करीब से देख लेते हैं। यहां हर दिन लोग सपरिवार पहुंच रहे हैं। यहाँ की खूबसूरती को हर आदमी अपने कैमरे मे कैद कर लेता है।




