Sonbhadra news : जिला जेल मारकुंडी मीनाबाजार सम्पर्क मार्ग पर अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस प्रशासन का सशक्तिकरण

घाघर नदी पुलिया काफी जिर्ण के पश्चात टुटकर नया पुलिया का निर्माण के पूर्व विभाग द्वारा वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग घाघर नदी से मारकुंडी मीनाबाजार होते हुए जिला जेल सम्पर्क मार्ग से तो जोड़ दिया गया था।

news-img

sonbhadra

1:05 PM, April 20, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राकेश चौबे

★ पुलिस सशक्तिकरण के पश्चात व्यवसायियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना किया शुरु

मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना  क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित घाघर नदी पुलिया काफी जिर्ण के पश्चात टुटकर नया पुलिया का निर्माण के पूर्व विभाग द्वारा वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग घाघर नदी से मारकुंडी मीनाबाजार होते हुए जिला जेल सम्पर्क मार्ग से तो जोड़ दिया गया था लेकिन मीनाबाजार का सम्पूर्ण सम्पर्क मार्ग व्यवसायियों द्वारा जबरदस्त अतिक्रमण कर लिया गया था। जो जिला जेल समेत बड़े छोटे वाहनों को लेकर प्रतिदिन घंटों जाम की समस्याओं से आमजनमानस को जुझना पड़ रहा था जिसकी शिकायत जेल प्रशासन समेत ग्रामीणों ने भी उठाई थी। इसके पश्चात पीडब्ल्यूडी विभाग पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़क की नपाई कर व्यवसायियों को चेतावनी भी दिया गया था। इसके पश्चात भी कुछ व्यवसायी नहीं मान रहे थे। इसके पश्चात गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल अपने दलबल के साथ प्रशासनिक सशक्तिकरण दिखाने के पश्चात स्वयं व्यवसायियों ने अपना अपना अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया है। जिससे आवागमन को लेकर आमजनमानस को राहत मिलना शुरु हो गई है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.