Sonbhadra News : रोजगार सेवकों ने मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
आज ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले दर्जनों की संख्या में रोजगार सेवकों ने जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व उरमौरा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच प्रदर्शन किया और सीएम...

sonbhadra
5:52 PM, October 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले दर्जनों की संख्या में रोजगार सेवकों ने जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व उरमौरा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मुख्यलाय को सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि "मुख्यमंत्री ने 4 अक्टूबर 2021 को मनरेगा कर्मचारियों व रोजगार सेवक के सम्बन्ध में कई घोषणायें किया गया था जो तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी लागू नहीं हो पाया है। आज हम सब अपने नौ सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें ई0पी0एफ0 फण्ड में रोजगार सेवक के मानदेय से सरकार को जो अंशदान देना है वह भी रोजगार सेवकों के मानदेय से काटा जा रहा है लेकिन अभी तक खातों में जमा नहीं हो पाया, अब तक एएचआर पॉलिसी भी लागू नहीं हुआ। रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाने की मांग की गयी है, जिससे परिवार का भरण-पोषण हो सके। रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। यदि उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो रोजगार सेवक लखनऊ में बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होगें।"
इस दौरान मनरेगा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा, APO संघ अध्यक्ष पंकज कुमार, अभय मौर्या, सुनील कुमार, वेद प्रकाश, रामनरेश पांडेय, मेराज अहमद, प्रदीप सिंह राणा, अशोक निषाद, संतोष कुमार, सुनील सिंह, भूपेन्द्र कुमार, प्रशांत, गिरीश, दिवाकर, संजय, अमरेश चन्द्रा सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।




