Sonbhadra News :बृहद रोजगार मेले में 33 प्रतिशत बेरोजगार युवाओं को रोजगार ऑफर
बृहद रोजगार मेले में 33 प्रतिशत बेरोजगार युवाओं को रोजगार ऑफर

रोजगार मेले को सम्बोधित करते दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन
sonbhadra
6:20 PM, November 4, 2026
बृहद रोजगार मेले में 33 प्रतिशत बेरोजगार युवाओं को रोजगार ऑफर
अव्यवस्था का आलम, भटकते रहे बेरोजगार युवक
दुद्धी (सोनभद्र) ।जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), दुद्धी के परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले अव्यवस्थाओं के बीच सम्पन्न हो गया। मेले के लिए बनाएँ गए स्टॉल जगह कम होने के कारण युवाओं को साक्षात्कार के लिए मशकत करनी पड़ी। सबसे बड़ी परेशानी लड़कियों को झेलनी पड़ी क्योंकि भीड़ अधिक होने और कतरबद्ध व्यबस्था नही होने के कारण युबाओ को परेशानी झेलनी पड़ी और लोग इधर -उधर भागते हुए दिखें।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। योगी जी की सरकार में विकास तेजी से हो रही है। सरकार द्वारा योग्य युवाओं को कैम्प लगाकर रोजगार दिया जा रहा है।जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मेले में जनपद भर से आए 1800 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई और नौकरी के लिए पंजीकरण कराया। युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए निजी व सरकारी क्षेत्र की लगभग 20 प्रमुख और प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। दिनभर चली चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों के लिए 612 योग्य युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर सौंपे गए।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू, आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल, विनोद यादव, संजय श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहे।




