Sonbhadra news : विद्यालयों में औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वच्छता व्यवस्था पर जोर
विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए अधिकारियों ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

sonbhadra
7:31 PM, August 22, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन/सोनभद्र। विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए अधिकारियों ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने बिल्ली मारकुंडी व बिल्ली-2 के विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन, स्वच्छ रसोई और साफ शौचालय रखने के निर्देश दिए।
वहीं बीडीओ चोपन अजीत कुमार यादव ने वर्दियां व चुनहिया टोला तथा बीईओ चोपन लोकेश मिश्रा ने करगरा व करगरा पश्चिमी टोला स्थित विद्यालयों का जायजा लिया। अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।




