Sonbhadra News : एफएलएन प्रशिक्षण में बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने व बच्चों की बुनियादी भाषा व गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण कराया जा रहा

sonbhadra
3:51 PM, August 27, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० बीआरसी कोन में चल रहा है शिक्षकों का एफ एल एन प्रशिक्षण - बीइओ
कोन (सोनभद्र) । परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने व बच्चों की बुनियादी भाषा व गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण कराया जा रहा है । प्रशिक्षक श्रवण कुमार, दिलीप चौरसिया ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को 5 दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों में पढ़ने-लिखने, समझने तथा संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के लिए विभिन्न तरीके की जानकारी दी गई। गतिविधि आधारित शिक्षण खेल-खेल में शिक्षण, सीखने तथा बच्चों की सीखने की प्रगति की आकलन करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षकों द्वारा एफ एल एन के लक्ष्यों एवं कक्षा शिक्षण में विस्तार से जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधियों से शिक्षकों में उत्साह देखा गया। प्रशिक्षण में सिखायें गये गतिविधियों को विद्यालय में क्रियान्वित करने को कहा गया, विकास खण्ड के सभी शिक्षक शिक्षामित्रों का बैच वार प्रशिक्षण चल रहा है, जिसका प्रतिदिन देखरेख खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रशिक्षक दिलीप चौरसिया, श्रवण कुमार, मनोहर सिंह, दीपमणि त्रिपाठी, राजेश यादव, संजीव कुमार, अभिनव, ईश्वर नारायण,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सोमवार से अंतिम बैंच प्रारंभ किया जायेगा।




