//Google ads

अपना शहर चुनें

✕
  • सोनभद्र
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • वाराणसी
  • गाजीपुर
  • शाहजहांपुर
  • प्रयागराज
  • देवरिया
  • बरेली
  • लखीमपुर खीरी
  • पीलीभीत
  • सिंगरौली
Logo
वीडियो
अपना शहर
होम वीडियो राज्य क्राइम देश खेल कूद राशिफल करियर धर्म विदेश स्वास्थ्य बॉलीवुड टैकनोलजी
वीडियो
अपना शहर
Breaking News

Sonbhadra News : सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों क़ो दी गयी भावभीनी विदाई

आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा होली मिलन एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष जनपद से कुल 29 शिक्षक, एक परिचारक एवं....

News image

Location Image

sonbhadra

22 Mar 2025, 08:56 PM

Share with:
Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)  परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा होली मिलन एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष जनपद से कुल 29 शिक्षक, एक परिचारक एवं एक चालक सेवानिवृत हो रहे हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देते हुए उनके द्वारा कृत कार्यों की सराहना की साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सराहना की।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार, नगवां बृजेश कुमार सिंह, दुद्धी महेंद्र कुमार मौर्य, चतरा अरविंद कुमार पटेल, चोपन सुनील कुमार , डायट प्रवक्ता नीरज शर्मा, अरमा देवी, ऋचा ओझा, हीरालाल प्रजापति, DC जयकिशोर वर्मा, SRG विद्यासागर, ABVP के विभाग संगठन मंत्री विवेक कुमार आदि ने सेवानिवृत शिक्षकों को संबोधित करते हुए होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर व ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षक दिनेश तिवारी, गोपाल राय, उपेंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा ने होली गीतों के साथ मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सह मीडिया प्रभारी आनंद देव पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, जिला मंत्री देवेंद्र गंगवार, कमलेश कुमार, अरुणेश चंद्र पाण्डेय, सौरभ कार्तिकेय , ब्लॉक अध्यक्ष नगवां दिलीप पाठक, बभनी शिव कुमार, महामंत्री अनिल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन नागेंद्र सिंह , महिला विंग की उपाध्यक्ष मालिनी मिश्रा, ममता देवी, विकास देव पाण्डेय, सौरभ पटेल, अरविंद पाण्डेय, गौतम यादव आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Related Image

Shahjahanpur news : भाइयों के विवाद में महिला घायल, रेफर

SHAHJAHANPUR · 11:54 AM, Sep 8

Related Image

Sonbhadra News : सर्ग फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया 15000 वस्त्रों का वितरण

SONBHADRA · 2:03 PM, Jan 17

Related Image

UP News : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत, कोहराम

KUSHINAGAR · 4:47 AM, Jan 6

Related Image

Sonbhadra News : इंडेन गैस एजेंसी के मनमानीपूर्ण रवैए से उपभोक्ता त्रस्त, किया प्रदर्शन

SONBHADRA · 9:56 AM, Dec 26

Banner Image
Banner Image
Banner Image
Banner Image
Banner Image
जरूर पढ़ें
news image

Sonbhadra News : निजी हॉस्पिटलों के पंजीकरण में नई पॉलिसी लागू, अब एक ही जगह फुलटाइम डिग्री लगा सकेंगे डॉक्टर

sonbhadra


news image

बसपा में आकाश आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मायावती के बाद दूसरे नम्बर की होगी पोजिशन

lucknow


news image

Sonbhadra News :


news image

Sonbhadra News : एएसपी मुख्यालय कालू सिंह के स्थानान्तरण पर आयोजित की गयी विदाई समारोह

sonbhadra


news image

Sonbhadra News : नदी में डूबे युवक का 30घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

sonbhadra


news image

Sonbhadra news : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसुता आदिवासी महिला से अवैध वसूली को लेकर हुआ हंगामा

sonbhadra


होम बड़ी ख़बरें टॉप वीडियो देश-विदेश क्राइम खेल कूद शिक्षा धर्म

राज्य

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड

अपना जिला

सोनभद्र चंदौली मिर्जापुर वाराणसी गाजीपुर शाहजहांपुर

Useful as

About Us Contact Us Advertisement with Us

Policies

Privacy Policy Terms & Conditions Disclaimer Policy
Advertisement के लिए संपर्क करे:
+91 9415873885
Logo

Office Address : सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Contact Us : +91 9415873885

Email: info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By   SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.