Sonbhadra news : जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू को दी गई भावभीनी विदाई
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत युवा भारत, सोनभद्र के जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

sonbhadra
11:43 PM, August 24, 2026
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत युवा भारत, सोनभद्र के जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण जिला युवा अधिकारी, फतेहपुर के पद पर हुआ है।
समारोह में कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रतीक साहू के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान और सहयोग को याद किया तथा फतेहपुर में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सुश्री स्वाती मिश्रा ने सोनभद्र की नई जिला युवा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं युवाओं ने उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में खेलकूद, युवा गतिविधियों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
समारोह के अंत में प्रतीक साहू को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और भावुक माहौल में संपन्न हुआ।




