Sonbhadra News : चकबंदीकर्ता व अनुसेवक की भावभीनी विदाई समारोह संपन्न
न्यायालय कार्यालय चकबंदी अधिकारी ओबरा के प्रांगण में राम आश्रम चकबंदीकर्ता करता व राजपति अनुसेवक की सेवा काल पूर्ण होने पर विभागीय व क्षत्रिय लोगों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
5:53 PM, July 31, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सोनभद्र। न्यायालय कार्यालय चकबंदी अधिकारी ओबरा के प्रांगण में राम आश्रम चकबंदीकर्ता करता व राजपति अनुसेवक की सेवा काल पूर्ण होने पर विभागीय व क्षत्रिय लोगों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें विशिष्ट अतिथि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी जगदीश कुमार रहे चकबंदी अधिकारी ओबरा प्रभाकर कुमार सिंह व चकबंदी अधिकारी रावटसगंज बरमेंश्वर उपाध्याय की अध्यक्षता में समस्त चकबंदी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम रमेश चंद्र रहे । जिन्होंने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर दोनों सेवानिवृत कर्मचारियों का तथा उनके कार्यकाल का आभार प्रकट किया तथा उन्होंने अपने बाबू को भारी मन से स्पष्ट निर्देशित किया कि इन दोनों कर्मचारियों का मिलने वाला पेंशन भत्ता व अन्य भत्ते तत्काल जारी कर दिए जाएं । उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से भाव भीनी विदाई दी तथा उनके मंगल जीवन की कामना की। इस मौके पर अनिल कुमार गौतम ललन दुबे राजेश यादव अधिवक्ता समूह से नंदलाल पाठक उदय नारायण सिंह सहित चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे तथा सभी लोगों ने शुभकामनाएं वी मंगल जीवन कामना की बधाई दी।




