Sonbhadra News : कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देख लें टाइमिंग वर्ना पछताना पड़ सकता है
बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.वी रॉबर्ट्सगंज एवं 33 के.वी शाहगंज, 33 के.वी पन्नूगंज, 33 के.वी रामपुर एवं धनकुवारी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बा

sonbhadra
10:33 PM, February 21, 2026
शान्तनु कुमार
सोनभद्र। कल रविवार है, यानी सुकून भरा दिन। हालांकि यह सुकून उनके लिए है जो सरकारी नौकरी में हैं या फिर जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन व्यापारियों व रोजमर्रा की जिंदगी जीने वालों के लिए सभी दिन एक जैसा ही लगता है।
बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.वी रॉबर्ट्सगंज एवं 33 के.वी शाहगंज, 33 के.वी पन्नूगंज, 33 के.वी रामपुर एवं धनकुवारी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर जलापूर्ति की व्यवस्था कर लें ताकि परेशानी से बचा जा सके।



