Sonbhadra news : चकबंदी भूमि पड़ताल के दौरान दलित भूमि पर मिला बिजली पावर हाउस
किसानों की चकबंदी पड़ता के दौरान एक दलित किसान के भूमि में बिजली पावर हाउस बना मिलने से मौके पर किसान समेत सम्बंधित चकबंदी अधिकारी भी चकित हो गये।

sonbhadra
3:06 PM, April 23, 2025
राकेश चौबे
◆ पूर्व राजस्व भू अभिलेखों के सम्बंधित अधिकारियों की खुली पोल
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्टसगंज विकास खण्ड क्षेत्र मारकुंडी अवई में इन दिनो चकबंदी विभाग के द्वारा जोर शोर से किसानों की भूमियों का पड़ताल चल रहा है इसी पड़ताल के दौरान बुधवार को अवई स्थित पाल बस्ती और दलित बस्ती किसानों की चकबंदी पड़ता के दौरान एक दलित किसान के भूमि में बिजली पावर हाउस बना मिलने से मौके पर किसान समेत सम्बंधित चकबंदी अधिकारी भी चकित हो गये।
किसानों ने अनुमान लगाया कि पूर्व राजस्व विभाग के लेखपाल की खामियाजा के कारण आज के परिवेश में गरीब दलित किसान की खेती योग भूमि पर बिजली पावर हाउस बन जाने से कितना बड़ा नुकसान हो गया।
उक्त सम्बंध में सूरज यादव प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि चकबंदी विभाग के लेखपाल पाल व कानून गो की कार्य के प्रति समर्पण की भावना की सभी क्षेत्र के किसान कर रहे है अपने दिन भर के कार्यों को भू पड़ता के पश्चात सभी किसानों का मौके पर ही खसरा खतौनी बना दिया जा रहा है।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से रामलाल बर्मा कानुन गो, भोला पाल, राम गोपाल, सुखलाल पाल, बिफन प्रजाति, विरधन प्रजाति, बद्री प्रसाद गौतम, सुबाष गौतम, सुरेश, राजेश इत्यादि लोग उपस्थित थे।




