Sonbhadra News : तीन दिनो से कई टोलो में बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
कोटा के गुरमुरा पश्चिम मे बिजली का पोल टूटने से दर्जनो ट्रांसफार्मरो में विद्युत सप्लाई बन्द हो गयी है । जिसके कारण कई टोल मे बिजली तीन दिनो से गुल होने से लोग परेशान है।

sonbhadra
7:17 PM, December 27, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत कोटा के गुरमुरा पश्चिम मे बिजली का पोल टूटने से दर्जनो ट्रांसफार्मरो में विद्युत सप्लाई बन्द हो गयी है । जिसके कारण कई टोल मे बिजली तीन दिनो से गुल होने से लोग परेशान है। हम बात कर रहे हैं सोनभद्र के पिपरी विद्युत उपखंड से संचालित जवारीडाढ (परासपानी) विद्युत उपकेंद्र के गुरमुरा में तीन दिन पूर्व विद्युत का एक पोल टूट जाने से क्षेत्र के दर्जनों टोलो में सप्लाई बंद हो गई जिसमें गुरमुरा रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचम खाड़ी, बबुरी खड़ी, जुडवानी, गुरमुरा, आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बन्द होने से लोग परेशान है । क्षेत्र के डिजी-2 अनिल सिंह से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला विद्युत विभाग के संज्ञान में है विद्युत पोल की आपूर्ति होते ही सप्लाई बहाल हो जाएगी । वहीं क्षेत्र के अवर अभियंता रामलाल ने कहा कि पोल के लगने की प्रक्रिया चल रही है लगते ही बिजली बहाल होगी। पोल टुटने से अटल आवासीय विघालय कि भी बिजली गुल हो गयी थी। परन्तु विभाग ने इज्जत बचाने के लिए बाईपास सप्लाई कर आवासीय विघालय कि विघुत बहाल कर दिया गया है। वहीं क्षेत्र के अन्य टोलो मे अन्धेरा होने से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग को लेकर काफी नाराजगी है तीन दिनों से विद्युत सप्लाई बंद होने से लोग अपने दैनिक दिनचर्या को लेकर भी परेशान है जहां प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रो बीस घंटे विद्युत सप्लाई का वादा करती है वहीं क्षेत्र मे विद्युत कर्मियों की हिलाहवाली व संसाधनों की उपलब्धता नहीं होना बता कर विभाग पल्ला झाड रहा है। जिससे क्षेत्र का विद्युत उपभोक्ता परेशान है।




