Sonbhadra News : चुर्क में 24 घंटे से बिजली गुल, पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
इधर मौसम का अलर्ट और उधर बिजली कटौती ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। लोग सुबह से पानी के लिए परेशान नजर आये। बिजली गुल होने से मोटर नहीं चल सका जिससे पानी नहीं मिल सका।

sonbhadra
12:55 PM, September 26, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । जहाँ इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान थे वहीं चुर्क क्षेत्र में पिछले 24 घण्टे से बिजली कटौती ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इधर मौसम का अलर्ट और उधर बिजली कटौती ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। लोग सुबह से पानी के लिए परेशान नजर आये। बिजली गुल होने से मोटर नहीं चल सका जिससे पानी नहीं मिल सका।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक फॉल्ट ठीक नहीं किया गया । लोगों का आरोप है कि जब विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर टाल दिया जाता है।
लगातार बिजली कटौती से क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी जितनी तत्परता बिल जमा कराने के लिए दिखाते हैं उतनी तत्परता किसी फाल्ट पर नहीं दिखाते।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।




