Sonbhadra News : करमा क्षेत्र में बिजली हुई बेपटरी, जाग कर काटनी पड़ रही रात
आलम यह है कि लोगों को 10 घण्टे भी बिजली नहीं मिल पा रही। लोगों का कहना है कि पूरी रात रोस्टिंग और बैठे बीत जा रहा ।

sonbhadra
7:06 PM, September 16, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों से विद्युत कटौती की खबर आ रही है। करमा ब्लाक क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। बारिश बन्द होते ही उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि लोगों को 10 घण्टे भी बिजली नहीं मिल पा रही। लोगों का कहना है कि पूरी रात रोस्टिंग और बैठे बीत जा रहा । बेतहाशा विद्युत कटौती से अब लोगों में नताजगी देखी जा रही है, जो कभी भी उग्र रूप अख़्तियार कर सकता है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति की मांग की है।




