उन्होंने कहा कि मछुआ आवास योजना के तहत पहले भी कई लाभार्थियों को लाभ दिलाया गया है और आगे भी पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाया जाएगा, जिससे मछुआ समुदाय के गरीब तबके का जीवन स्तर सुधर सके। सदाफल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नदी से जुड़े ठेके जैसे जलाशयों का टेंडर और बालू से संबंधित कार्य मछुआ समुदाय को दिए जाएं, जिससे उनके रोजगार के साधन बढ़ सकें और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि पहले नदियों में मछली का ठेका दिया जाता था, लेकिन सेंचुरी घोषित होने के कारण उस पर रोक लग गई है। उन्होंने बताया कि बालू के ठेकों के कारण कई जगह नदियों का मार्ग बाधित हो गया है, जिससे नाव संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि चोपन स्थित छठ घाट और बजरंग घाट से अघोरी तक नौका विहार आम लोगों के लिए सुचारू रूप से संचालित किया जाए, जो मछुआ समुदाय की आजीविका का प्रमुख साधन बन सकता है। साथ ही नदी घाटों पर पक्के निर्माण की भी आवश्यकता बताई। अध्यक्ष ने कहा कि समिति में वर्तमान में कुल 63 सदस्य हैं और अच्छे कार्य होने पर सदस्यों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने सरकार से समिति को लोन उपलब्ध कराने की भी मांग की, ताकि समिति बड़े कार्य लेकर अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सके। इस दौरान मौके पर संचालक सदस्यों में ओमप्रकाश, जानकी, नरेश, प्रेमनाथ, मोदर, लकी देवी, संजू देवी शामिल रहे वही डेलिगेशन सदस्य के रूप में त्रिलोकी नाथ, राजकुमार, संजू देवी और कंटू मौजूद रहे।