Sonbhadra News : बंधी में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत
हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोडरी टोला में बंधी में नहाने गए एक बुजुर्ग का बंधी में पैर फिसलकर पानी में डूबनें से मौत हो गई।

sonbhadra
5:42 PM, June 7, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोडरी टोला में बंधी में नहाने गए एक बुजुर्ग का बंधी में पैर फिसलकर पानी में डूबनें से मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत टोला कोडरी निवासी रामदुलारे उम्र लगभग 72 वर्ष पुत्र स्व मानरूप घर से नहाने के लिए कोडरी बध़ी में गए थे जिसका बंधी में पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए जहां पानी की गहराई ज्यादा होने के वजह से पानी में डुबने मौत हो गई , सूचना पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
वहीं इस संबंध में मृतक के बेटा गुलाब ने बताया कि शनिवार को घर से नहाने के लिए निकले थे लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे तो घर वाले सोचें कि नहाकर कई रिस्तेदारो के चले गए होंगे। वहीं शाम को खोजबीन करते हुए जब रिश्तेदारों से पता लगाया गया तो पता चला कि वह कही नहीं पहुंचे तो घर के आसपास खोजबीन किया जा रहा था कुछ कुछ पता नहीं चल सका । वहीं रविवार को घर से लगभग सात सौ मीटर दूरी पर खोजबीन करते हुए गांव के बंधी पहुंचकर देखा गया कि बंधी के किनारे उनका कपड़ा और चप्पल है और शव भी कुछ दूरी पर पानी में उतराया हुआ है । जिसको तत्काल गांव वालों के मदद से बाहर निकलवाया गया । जिसके बाद इसकी सूचना गांव के प्रधानपति राजकुमार को दी गई । वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानपति हाथीनाला थाना की पुलिस को सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मदद मे जुट गए वहीं सूचना मौके पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।




