Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
स्थानीय चौकी क्षेत्र में घघर नदी पुल से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया।

sonbhadra
2:54 PM, June 26, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। स्थानीय चौकी क्षेत्र में घघर नदी पुल से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक चोपन से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे पोल नंबर 159/13, घघर नदी पुल के पास ट्रैक पर शव देखकर तत्काल चुर्क चौकी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनाराण भार्गव मौके पर पहुँच गए। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान कराया जा रहा है। आसपास के गांवों में भी मुनादी भी कराई जा रही है।




