Sonbhadra News : स्पेलर में फंसकर बुजुर्ग की मौत
रोज की तरह वे मंगलवार को भी आटा पिसाई कर रहे थे कि सायं करीब 6 बजे पीसाई के दौरान उसकी धोती मशिन के पट्टे में फस गयी । जिससे वह शरीर सहित मशीन में लिपट गया ।

sonbhadra
7:25 PM, November 24, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के तेलियागंज में आटा पीसते समय पट्टे में फंसकर bujurg की मौत हो गई, घटना के बाद हड़कंप मच गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के तेलीयागंज गांव निवासी रामधारी गुप्ता पुत्र शोभा उम्र 65 वर्ष की अपने मकान में ही आटा पीसने एवं तेल पेरने की मशीन थी । रोज की तरह वे मंगलवार को भी आटा पिसाई कर रहे थे कि सायं करीब 6 बजे पीसाई के दौरान उसकी धोती मशिन के पट्टे में फस गयी । जिससे वह शरीर सहित मशीन में लिपट गया । पास में मौजूद उसके लड़के महेंद्र ने देखा तो तुरंत मशीन को बंद कर दिया तब तक उसकी मौत हो गई थी । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन रोने विलखने लगें ।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।




