Sonbhadra News : तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के बिछीया गांव में तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
sonbhadra
2:56 PM, September 15, 2024
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के बिछीया गांव में तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के बिछीया गांव में अपने मां के साथ ननिहाल रह रहा बच्चा बाबूनंदन पुत्र सोनू शनिवार की शाम से घर से गायब था । घर के परिजनों द्वारा पूरे गांव सहित आस-पास खोजा गया लेकिन पता नहीं चला । इसी बीच रविवार की सुबह गांव के बगल में तालाब के उपर भीठे पर उसका कपड़ा दिखा तो परिजनों के साथ ग्रामीण तालाब में उतरकर खोजने लगें । जहां खोजने के दौरान उसका शव मिला । शव मिलते ही हड़कंप मच गया और परिजन रोने विलखने लगे । ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गयी । सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने आवश्यक कारवाई करते हुए शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।




