Sonbhadra News : अकीदत और एहतराम के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज,माँगी अमन-चैन की दुआएं
विंढमगंज स्थित जामा मस्जिद व महुली स्थित ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज

सोनभद्र
4:02 PM, March 21, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पवित्र रमजान माह के समापन के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।सुबह 9:00 बजे जामा मस्जिद में मौलाना रुस्तम अली तथा सदर सुहेल अहमद खान उर्फ नन्हे खान की प्रमुख भूमिका रही।
इस मौके पर केवाल, मुडीसेमर, सलैयाडीह, घिवाही, बैरखड़ सहित आसपास के कई गांवों से आए लोगों ने नमाज में शामिल होकर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों में विशेष पकवान बनाए और मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो नए कपड़े पहनकर ईद की खुशियां मनाते नजर आए।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
वहीँ महुली ईदगाह में भी अकीदत और एहतराम के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई।
इस मौके पर सदर कलामुद्दीन सिद्दिकी,सेकरार आलम,मु सिकन्दर रिजवी, रमीज आलम,सैयद,अनवर आलम,अख्तर आलम,मेराज अंसारी,यूनुस, परवेज आलम,एकलाख अहमद समेत सैकड़ो नमाजी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने सभी मुस्लिम बन्धुओं से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।



