Sonbhadra News : ईद मिलादुन्नबी: सुकृत-तकिया में अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, ‘सरकार की आमद मरहबा’ के गूंजे नारे
क्षेत्र में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मुमताज खान (संवाददाता)
सुकृत (सोनभद्र)। क्षेत्र में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बुधवार को सुकृत, तकिया दरगाह, बहुआरा और बभनौली सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों से गूंजा क्षेत्र
तकिया दरगाह मस्जिद के पास से सुबह करीब 8:30 बजे मुफ्ती मौलाना महफूज निजामी की जेरे कयादत (नेतृत्व) में जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ और ‘या मुस्तफा’ के गगनभेदी नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। अकीदतमंदों ने रास्ते भर नात-ए-पाक पढ़कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश (जन्मदिन) पर अपनी खुशी का इजहार किया। जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया और अकीदतमंदों के लिए पानी आदि की व्यवस्था की गई।
आकर्षक सजावट और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
ईद-मिलादुन्नबी के मद्देनजर गांव के प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख चौराहों और जुलूस मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
प्रमुख सहभागिता
जुलूस में अलीम खान, सरफराज खान, इकबाल खान, मुश्ताक खान, इसहाक खान, सईद खान, कलीम मिर्जा, शब्बीर बेग, अख्तर बेग, अब्बास अली, अशरफ रजा, असगर रजा, अनवर अली, शाहनवाज, फिरोज आलम, अब्दुल जब्बार, शाहिद जमाल, नदीम अहमद, महबूब खान, ओसामा, इखलाक, अब्दुल अजीज, इसरार खान, इजहार खान, इश्तियाक खान, इरशाद अहमद, मुनव्वर अली, तौफीक मिर्जा, लतीफ मिर्जा, हकीक मिर्जा, हबीब मिर्जा, वाहिद मिर्जा, मेराज बेग, मतीन अंसारी, मोइन अंसारी, नसीर अंसारी, निहालुद्दीन खान, मोबिन, सुनव्वर, मुनव्वर, नन्हे, अफाक अहमद, नबीउल्ला, वासिउल्लाह सहित भारी तादाद में स्थानीय लोग व अकीदतमंद शामिल रहे।
इसी प्रकार आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए।
सम्बंधित खबर