Sonbhadra News : म्योरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद
शनिवार को म्योरपुर सहित किरवानी, काचन और आसपास के गांवों में ईद का पर्व बड़े हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम बंधुओं की भीड़ उमड़ प

sonbhadra
6:24 PM, March 21, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । शनिवार को म्योरपुर सहित किरवानी, काचन और आसपास के गांवों में ईद का पर्व बड़े हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम बंधुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ईद-उल-फितर की नमाज के बाद नमाजियों ने अल्लाह से देश की अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां वे नए कपड़े पहनकर ईदी पाने को लेकर खुश नजर आए। घरों में सेवईं, शीरखुर्मा सहित विभिन्न पकवान बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर खुशियां बांटी। इस मौके पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी एक-दूसरे को ईद की बधाई दी, जिससे सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ।
नवागत थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा भी दल-बल के साथ पूरी तरह सतर्क रहे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर सदर अयूब अली, इरशाद खान, इरफान खान, सलमान अली, अनवर अली, मुस्तफा, रियाज आलम, मुमताज, वकील अहमद, मो. नसीम सहित तमाम मुस्लिम बंधू मौजूद रहे।



