Sonbhadra News : SDM से लेकर तहसीलदार तक का प्रयास बेकार, लेखपाल संघ से नहीं बनी बात
जिसके बाद SDM स्वमं लेखपाल संघ से वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन लेखपाल संघ के सभी आरोपों को SDM ने नकार दिया, जिससे बात और खटास में पड़ गयी।

sonbhadra
6:08 PM, October 6, 2026
- SDM को हटाने से कम कोई समझौता नहीं
शांतनु कुमार
सोनभद्र। लेखपाल संघ के धरने के आठवें दिन भी लेखपालों ने सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार को बरकरार रखा। मंगलवार को लेखपाल संघ को तहसील सदर के तहसीलदार द्वारा वार्ता के लिए बुलवा आया और धरने को खत्म करने को कहा गया लेकिन लेखपाल संघ के प्रतिनिधि अपनी पुरानी मांगों पर अड़े रहे। प्रतिनिधिमण्डल SDM को हटाने की मांग पर अड़े रहे। लिहाजा वार्ता बेनतीजा रहा।
जिसके बाद SDM स्वमं लेखपाल संघ से वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन लेखपाल संघ के सभी आरोपों को SDM ने नकार दिया, जिससे बात और खटास में पड़ गयी।
तहसील अध्यक्ष सजंय सिंह ने कहा कि उपजिलाधिकारी सदर का स्थानांतरण तक आंदोलन चलता रहेगा एवं जनपद की चारो तहसील में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू करवाया जाएगा । जिसकी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
धरने पर तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साज़िद खान वारसी, अभिनव, शैलेन्द्र, मनीष, रामचन्द्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, रत्नेश, संजीव श्रीवास्तव, रेशमा,अंजय सिंह, प्रिया, प्रियंका, नेहा, कल्पना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश मदन मोहन, कृष्णकांत दुबे, दुर्गेश,आदि लेखपाल मौजूद रहें।




