Sonbhadra News : जनजाति समुदाय के लिए प्रकल्प द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय-जिलाधिकारी

अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा समर्पण संस्थान कारीडांड के कार्यों का रविवार को सिंगरौली के जिलाधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने निरीक्षण किया।

news-img

सेवा समर्पण संस्थान कारीडांड के कार्यों का निरीक्षण करते सिंगरौली के जिलाधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला

sonbhadra

7:27 PM, November 10, 2024

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजेश कुमार (संवाददाता)

बभनी (सोनभद्र) । अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा समर्पण संस्थान कारीडांड के कार्यों का रविवार को सिंगरौली के जिलाधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कार्यों को देखा और उनकी सराहना की।सेवा समर्पण संस्थान कारीडांड पहुंचे जिलाधिकारी सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला ने रविवार को वहां चल रही जनजाति गौरव दिवस की तैयारी की बैठक में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है।ऐसे में मध्य प्रदेश में भी इसकी तैयारी चल रही हैं।इसके बाद उन्होंने प्रकल्प में चल रहे क्रियाकलापों का हाल जाना।इस दौरान उन्होंने तीरंदाजी के लिए बने मैदान और तीरंदाजों के रहने की आवासीय व्यवस्था की भी विस्तार से जानकारी ली।इसके अलावा चल रहे विद्यालय में शैक्षणिक कार्य और पढ़ने के तरीके के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।उन्होंने प्रकल्प के विस्तृत क्षेत्र के बारे में भी जाना और चिकित्सा गोपालन समेत बच्चों के रहने और मिलने वाले सहयोग के बारे में भी जानकारी हासिल की।उन्होंने इसे बहुत ही नेक कार्य बताते हुए जनजाति समुदाय के लिए प्रकल्प द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहनीय बताया।इस दौरान उन्हें अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद ने विस्तार से सारी चीजों को बताया।जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान कृष्ण गोपाल, अधिवक्ता अविनाश दुबे, सीताराम, डॉ लालजी, रामवृक्ष, रामविचार सिंह गौड़, मनोज मिश्रा, डॉक्टर लखन नाम जंगली, दूधनाथ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.