Sonbhadra news : महिला जन आक्रोश पद यात्रा कार्यक्रम तहत पुतला का किया दहन
महिला जन आक्रोश पद यात्रा कर गुरमा मोड़ चौराहे पर महिलाओं ने काग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरोध में नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

sonbhadra
11:02 AM, April 28, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित बैराज मोड़ से महिला जन आक्रोश पद यात्रा महिला बील पास न होने पर भाजपा महिला मातृशक्ति संयोजक मीनू चौबे के नेतृत्व में मारकुंडी बैराज मोड़ से महिला जन आक्रोश पद यात्रा कर गुरमा मोड़ चौराहे पर महिलाओं ने काग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरोध में नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप अजीत रावत ब्लॉक प्रमुख, धर्म शीला, आरती चौबे, शबनम मिश्रा, भगवान दास केशरी उर्फ संजय केशरी, तेजधारी यादव, अनिल पाठक, अनिल पाठक, अमरनाथ पनिका, मशालु गिरी, सत्यम मौर्य, मनमोहन यादव, संतोष साहनी, इत्यादि महिला पुरुष उपस्थित थे।



