Sonbhadra News : नये महाप्रबंधक हाजीपुर के शक्तिनगर आगमन पर ईसीआरकेयू ने किया स्वागत
महाप्रबंधक के साथ आए हुए मण्डल रेल प्रबन्धक धनबाद अखिलेश मिश्रा को भी बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

sonbhadra
4:41 PM, September 26, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर डिम्पी गर्ग का चोपन क्षेत्र में प्रथम आगमन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा चोपन वन के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ शक्तिनगर स्टेशन पर बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।इस मौके पर महाप्रबंधक के साथ आए हुए मण्डल रेल प्रबन्धक धनबाद अखिलेश मिश्रा को भी बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उमेश कुमार सिंह ने चोपन प्रक्षेत्र के रेल कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और विभिन्न मुद्दों से युक्त ज्ञापन दिया । इस ज्ञापन में नये आवासों का निर्माण कराने चोपन स्वास्थ्य यूनिट केंद्र को पूर्ण अस्पताल का दर्जा देने, बिजली कटौती पर रोक लगाने के लिए रेलवे का लाईन नगर क्षेत्र से अलग कराने, मगरदहा स्टेशन पर स्थाई रूप से पीने योग्य पानी की व्यवस्था करने एवं एन. सी.एल. नेहरू अस्पताल से रेलवे का टाई-अप कराने का आग्रह प्रमुखता से उठाया गया है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक हाजीपुर तथा मंडल रेल प्रबंधक धनबाद ने आवश्यक निराकरण का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर ईसीआरकेयू के कॉम साथी राकेश कुमार चौरसिया, सुनील सिंह, एस के ठाकुर स्टेशन प्रबंधक शक्तिनगर ,कपिल कुमार, अमित कुमार, विजय विश्वकर्मा, आर सी सिंह सहित अनेक रेल कर्मचारी मौजूद रहे।




