Sonbhadra news : ईसीआरकेयू चोपन वन कार्यालय यथावत रहेगा – उमेश सिंह
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) चोपन वन शाखा कार्यालय को पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरईयू) को आवंटित करने की चल रही कवायद पर विराम लग गया है।

sonbhadra
7:14 PM, August 13, 2025
घनश्याम पांडेय/विनित शर्मा (संवाददाता)
★ रेलवे अधिकारियों ने दिया आश्वासन, पदाधिकारियों ने जताया आभार
चोपन। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) चोपन वन शाखा कार्यालय को पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरईयू) को आवंटित करने की चल रही कवायद पर विराम लग गया है। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि ईसीआरकेयू का कार्यालय यथावत रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, ईसीआरईयू चोपन के कुछ स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सहायक मंडल अभियंता चोपन को रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबंधक हाजीपुर के दिशा-निर्देशों की जानकारी छुपाकर कार्यालय आवंटन अपने पक्ष में कराने की कोशिश की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईसीआरकेयू शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने तत्काल एआईआरएफ के जोनल सचिव ओ. पी. शर्मा एवं ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमेटी सदस्य मो. ज़्याऊद्दीन से संपर्क कर विस्तृत जानकारी साझा की। वरिष्ठ नेताओं के सुझाव पर उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडल यातायात प्रबंधक चोपन और सहायक मंडल अभियंता चोपन से मुलाकात कर रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबंधक हाजीपुर के पत्रों के आधार पर ईसीआरकेयू का पक्ष मजबूती से रखा और प्रस्तावित आवंटन का विरोध किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ईसीआरकेयू का कार्यालय पूर्व की भांति यथावत रहेगा। रेलवे के इस निर्णय का ईसीआरकेयू पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए न्यायपूर्ण फैसले के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह, राकेश कुमार चौरसिया, धीरेन्द्र कुमार, कपिल कुमार, सन्तोष कुमार, विकास कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।




