सोनभद्र डिपो में भी वाराणसी-शक्तिनगर, शक्तिनगर-प्रयागराज, शक्तिनगर-मिर्जापुर मार्ग रोडवेज के मुनाफे वाले रूट में शामिल हैं। वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज डिपो में संचालित ई-बसों को अब इस रूट पर भी चलाने की तैयारी है। जहाँ वाराणसी से शक्तिनगर की दूरी करीब ढाई सौ किमी0 है, वहीं शक्तिनगर से प्रयागराज की दुरी 300 किमी से अधिक है, जबकि इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने के बाद अधिकतम दो सौ किमी का सफर कर सकती हैं। लिहाजा मार्ग के बीच में सोनभद्र डिपो परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा।इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए डिपो में स्थित पुराने वर्कशॉप स्थल को चयनित किया गया है। यहां पर कई ई-बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद ई-बसों के फेरे शुरू किए जाएंगे।