Sonbhadra News :भव्य भंडारे के साथ दुर्गा पूजा कार्यक्रम सम्पन्न
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव मे स्थापित नव दुर्गा पूजा कार्यक्रम शनिवार को भव्य भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ।

sonbhadra
6:59 PM, October 12, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव मे स्थापित नव दुर्गा पूजा कार्यक्रम शनिवार को भव्य भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। शनिवार को सुबह से भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ जो दोपहर करीब एक बजे तक चला। नव दुर्गा पूजा समिति एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भंडारे मे प्रतिभाग करते हुए भंडारे का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस तरह नव दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।नव युवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि शनिवार को भव्य भंडारे के साथ दुर्गा पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया हैं। रविवार को मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन धूम -धाम से किया जायेगा। उन्होंने दुर्गा पूजा कार्यक्रम मे सहयोग देने वाले सभी भक्त गणों का आभार व्यक्त किया हैं।इस मौके पर नव युवक दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।




