Sonbhadra News : चुर्क में धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा
चुर्क नगर क्षेत्र में जगह-जगह पंडाल कलाकारों द्वारा पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई ।

sonbhadra
5:48 PM, October 10, 2024
दिलीप श्रीवास्तव प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि के दिन गुरुवार को चुर्क नगर व चुर्क क्षेत्र में जगह-जगह पंडाल कलाकारों द्वारा पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई । इस दौरान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया और मां दुर्गा की अष्टमी स्वरूप मां कालरात्रि की अराधना की गई। सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तो का ताता लगा रहा चुर्क नगर के वार्ड नंबर एक में कैलाशपुरी कॉलोनी में दुर्गा पंडाल में स्थापित मां की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है लगभग 9 फीट की प्रतिमा है। जो नगर के पंडालों से एक अलग पंडाल सजाई जाती है यहां के मुख्य जजमान दीपचंद महतो उनकी धर्मपत्नी मनोरमा देवी है शाम को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर आरती में शामिल हुए और दीपक जलाया साथ ही धूप, कपूर, लौंग, सूखे मेवा, मिश्री - मिष्ठान, देशी घी के साथ आहुति देकर मां भगवती का आह्वान कर स्तुति की और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया आज नगर के विभिन्न पंडाल में मां का श्रृंगार महिलाओं द्वारा किया गया नवरात्रि के अष्टमी के दिन मां आदिशक्ति की स्तुति के बाद मां के कपाट भक्तों के लिए खोले गए,जिसे देख भक्तजन उत्साह व भाव विभोर हुए।आदिशक्ति स्वरूपा को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन फूल नारियल,चुनरी लेकर माता के दरबार पहुंचे व विभिन्न प्रकार के फलों, मेवों से माता का
भोग लगाया। इस दौरान मंदिरों एवं पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जिससे परिसर जगमग जगमग रहा भक्तो ने सेल्फी भी ली। सुरक्षा के नजरिए से चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने अपने क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों और रामलीला के पदाधिकारी का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया की ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो लगातार चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने अपने हमराहियों संघ ग्रस्त कर रहे हैं।




