Sonbhadra News : घोरावल में भव्य तरीके से मनाया जा रहा दुर्गा पूजा
आदिशक्ति माँ काली झांकी दर्शन, माँ शारदा, भारत माता, भूत कंकाल समेत दस आकर्षक झाँकियां भी सजाई गई है जोकि बहुत ही मनमोहक है।

sonbhadra
11:15 PM, October 17, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । इस समय नवरात्रि चल रहा है। क्षेत्र में सर्वत्र जगत जननी माँ आदिशक्ति का पूजन चल रहा है। मां दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति की ओर से साज सज्जा को भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा को पंडाल मे स्थापित कर भव्य रूप से पंडाल सजाया गया है। इस मंदिर के इर्द-गिर्द के सभी देवी मंदिरों की भी साथ में सजावट हो गई है। मनमोहक आकर्षक ढंग से गुफा सजाई गई है। आदिशक्ति माँ काली झांकी दर्शन, माँ शारदा, भारत माता, भूत कंकाल समेत दस आकर्षक झाँकियां भी सजाई गई है जोकि बहुत ही मनमोहक है। शनिवार की शाम से पंडाल मे पूजन की शुरुआत हुई। आचार्य कमलेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कराकर आरती कराई। जय माता दी के जोरदार जयकारे से नगर गूँज उठा। दशमीहवा तालाब पर स्थित दुर्गा मंदिर, शिव शंकर, माता शीतला मंदिर, अष्टभुजा मंदिर तथा झाँकियां सज गई है। अध्यक्ष सुनील, उपाध्यक्ष अमन उमर, व्यवस्थापक अनुराग अग्रहरि, सह संयोजक शुभम कुमार, मुख्य यजमान विवेक उमर, सूचना मंत्री रणधीर मोदनवाल, मंत्री राहुल तिवारी, महामंत्री राखी, अनुराग राज, दीपक भारती, अंकित केसरी, वैभव उमर, राहुल साहू, सुधीर, समेत समिति के लोग कार्यक्रम मे तन्मयता से जुटे हैं।
इसके अलावा नगर के धर्मशाला प्रांगण में भी श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल सजाया गया है। जिसमे आदिशक्ति माँ की प्रतिमा विराजित है। दुर्गा मंदिर तिराहे पर भी जय मां दुर्गा श्रृंगार समिति ने शेरावाली की भव्य सजावट की है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन के लिए जुट रही है।




