Sonbhadra News : नगर में बेखौफ ढोए जा रहे हैं डंपर और ट्रैक्टर से मिट्टी, जाम की हो रही समस्या
चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुर्क बाजार में नो इंट्री न होने से भारी वाहनो के प्रवेश से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। दिन-रात मिट्टी लदा डम्फर् व ट्रैक्टर के संचालन से जहाँ दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गयी।

sonbhadra
2:24 PM, June 3, 2026
दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुर्क बाजार में नो इंट्री न होने से भारी वाहनो के प्रवेश से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। दिन-रात मिट्टी लदा डम्फर् व ट्रैक्टर के संचालन से जहाँ दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गयी है ।वहीं सड़कों पर मिट्टी गिरने से राहगीरों की परेशानी भी बढ़ गयी है।
लोगों का कहना है कि मिट्टी से भरे डंपर और ट्रैक्टर, अक्सर बिना नंबर प्लेट या कागजात के तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा शाम के समय जब लोग बाजार निकलते हैं तो उन्हें जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है ।
वहीं नगर पंचायत चुर्क -घुर्मा के सभासद हिमांशु खत्री ने बताया कि चुर्क बाजार में शाम के समय पटरियों पर सब्जी व अन्य दुकानो लगने से भीड़-भीड़ बढ़ जाती है ऐसे में बे-रोकटोक डम्फर व ट्रैक्टर चलने से हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहता है । इतना ही नहीं मिट्टी लदा वाहन होने के कारण सड़कों पर मिट्टी भी गिरता है, जिससे आने -जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। । सभासद ने प्रशासन से मांग किया है कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक नो एंट्री लगाया जाय जिससे इस समय कोई भी भारी वाहन प्रवेश न कर सके। ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।




