Sonbhadra News : दुद्धी प्रेस क्लब और प्रगति फाउंडेशन की तत्परता से गर्भवती महिला को मिला ब्लड,परिजनों ने ली राहत की सांस
दुद्धी प्रेस क्लब और प्रगति फाउंडेशन की तत्परता से गर्भवती महिला को मिला ब्लड, परिजनों ने ली राहत की सांस

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
5:21 PM, November 14, 2026
दुद्धी प्रेस क्लब और प्रगति फाउंडेशन की तत्परता से गर्भवती महिला को मिला ब्लड, परिजनों ने ली राहत की सांस
• सीएचसी दुद्धी में भर्ती टेढ़ा गांव की महिला का हीमोग्लोबिन घटकर रह गया था मात्र 7 पॉइंट
दुद्धी (सोनभद्र) दुद्धी में सूर्य उपासना का महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर सामाजिक सरोकार और मानवता की एक बार फिर अनूठी मिसाल देखने को मिली है। दुद्धी प्रेस क्लब के अध्यक्ष और प्रगति फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुद्धी विकास खंड के टेढ़ा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव संबंधी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के दौरान महिला के शरीर में रक्त की भारी कमी पाई गई और उसका हीमोग्लोबिन स्तर घटकर मात्र 7 पॉइंट रह गया था। डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी।अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ने से महिला के परिजन बेहद परेशान और असहाय महसूस कर रहे थे। इस विषम परिस्थिति की सूचना जैसे ही प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरि और दुद्धी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश यादव को मिली, दोनों ने बिना समय गंवाए मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए रक्त की व्यवस्था करने की पहल की। उनके त्वरित प्रयासों से जल्द ही ब्लड बैंक से रक्त का इंतजाम कर अस्पताल में परिजनों को सौंप दिया गया।समय पर रक्त मिल जाने से चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है, जिससे अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस नेक कार्य के लिए महिला के परिजनों ने दोनों समाजसेवियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी /सीएचसी अधीक्षक डॉ वरुणानिधि एवं लैब टेक्निसीयन राकेश तिवारी ने गर्भवती महिला को ब्लड उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




