Sonbhadra News : छंटाई कार्य के चलते आज 5 घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने पहले ही जारी किया अलर्ट

गर्मी के बढ़ते तेवर के बीच बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए मेंटेनेंस का काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज राबर्ट्सगंज क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई के चलते कई इलाकों में बिजली....

news-img

sonbhadda

12:38 AM, April 14, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

• राबर्ट्सगंज टाउन हाइडिल उपकेंद्र से जुड़े फीडर पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रहेगा शटडाउन

सोनभद्र । गर्मी के बढ़ते तेवर के बीच बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए मेंटेनेंस का काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज राबर्ट्सगंज क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर लोगों से जरूरी तैयारी करने की अपील की है।

सोनभद्र में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी तेजी आई है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री पार कर गया है, वहीं न्यूनतम तामपान ने भी 21 डिग्री के आगे छलांग लगा दी है। ऐसे में अनावश्यक फाल्ट और कटौती से बचने के लिए बिजली विभाग द्वारा लाइन से सटे पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जा रहा है।

अवर अभियंता धर्मेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि "33/11 केवी उपकेंद्र राबर्ट्सगंज टाउन हाइडिल से निर्गत 11 केवी रेलवे फाटक फीडर पर कार्य के चलते आज करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान लाइन के आसपास झूल रही पेड़ों की डालियों को काटा जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या से निजात मिल सके। विभाग का कहना है कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।"

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि "वे समय रहते पानी का स्टॉक कर लें और अपने मोबाइल व अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.