sonbhadra news : भारी बारिश के चलते 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
1 सितंबर 2026 को जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है।

sonbhadra
8:30 PM, August 31, 2026
आनंद चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र। भारी बारिश और जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 1 सितंबर 2026 को जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




