Sonbhadra news : भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद
भारी बारिश, अत्यधिक जलभराव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

sonbhadra
6:18 PM, September 1, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जिले में हो रही भारी बारिश, अत्यधिक जलभराव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। हालांकि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय निर्देशानुसार यू-डायस प्रोफाइल, बोर्ड पंजीकरण, इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण, स्वयं पोर्टल, ज्ञान एकेडमी आदि कार्यों का संचालन करते रहेंगे।
प्रशासन ने विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




